Saturday, 19 July 2014

जानता है मेरा खुदा है तू

मन्नतों से मुझे मिला है तू
दर्दे दिल के लिए दवा है तू

खुद को देखेंगे तेरी नजरों से
एक शफ्फाक आईना है तू

खत्म तुझपे हैं मेरी राहें अब
हर दुआ का मेरी सिला है तू

इस जमाने का है असर तुझ पे
फिर भी हर एक से जुदा है तू

तू ही हमराह तू ही मंजिल है
खुद अकेले ही काफिला है तू

राज कोई कहां छुपा तुझसे
जानता है मेरा खुदा है तू

Thursday, 2 January 2014

ishq meN jab se ham ne khayi chot




ishq meN jab se ham ne khayi chot ...
apni lagne lagi paraayi chot ........

dil ke zakhmoN ka kya hisaab rakheN
jane kis kis se ham ne khayi chot.......

aap kaantoN ki baat karte haiN..
hum ne to phool se bhi khaayi chot...

ghair se kaise haal e dil kehte
ham ne apnoN se bhi chupaayi chot........

yaad aane laga khuda hamko
aaj phir de gayee khudayi chot........

dil... k jese makaaN hai sheeshe ka.
sirf chhoone se isko aayi chot ........

jis ne khaayi ho bas wahi jaane
"Janta kaun hai paraayi chot".......

jisko takleef ka nahiN ehsas
usko kyuN kar "Mahek" dikhayi chot ........

----------------------------------------------------------

इश्क़ में जब से हम ने खाई चोट
अपनी लगने लगी पराई चोट ……।

दिल के ज़ख्मों का क्या हिसाब रखें
जाने किस किस से हम ने खाई चोट .......

आप काँटों कि बात करते हैं ..
हम को तो गुल ने भी लगाई चोट ...

ग़ैर से कैसे हाल ए दिल कहते। .
हम ने अपनों से भी छुपाई चोट ........

याद आने लगा ख़ुदा हमको ।
आज फिर दे गई ख़ुदाई चोट ........

दिल ... के जैसे मकाँ है शीशे का .
सिर्फ छूने से इसको आई चोट ……।

जिस ने खाई हो बस वही जाने
"जानता कौन है पराई चोट ".......

जिसको तकलीफ का नहीं एहसास
उसको क्यूँ कर "महक " दिखाई चोट ........



Avani Asmita Sharma -- MAHEK...

guided By- Saalim shuja ansari sahab

Sunday, 22 December 2013

wo apna tha wo begana nahIN tha

 
 
 
 
 
 
 
ek nayi ghazal ke chand asha'ar ...

mire gum se wo anjana nahiN tha...
WO apna tha WO begana nahiN tha..

usi ke naam se ghar muntazir hai... ....
Jise ghar laut ke aana nahiN tha...

kiya ahsaaas ko ab qaid dil me ...
kisi ko ZAKHM dikhlana nahiN tha...

bana hai aaj wo humraaz fir se......
jise apna kabhi mana nahiN tha ...

nishaaN ubhre the rukh pe umr ke kuch ...
tabhi to usene pehchana nahiN tha......

use dil cheer kar maIN kya dikhaati ....
miri chahat ka paimana nahiN tha........

ye duniya to badi hi nasamajh hai...
ise har baat samjhana nahIN tha...

kisi ki zulf thi pehle hi barham.....
hawaoN ko bhi Ithlana nahiN tha.....

***********************************

मिरे गम से वो अनजाना नहीं था …
वो अपना था वो बेगाना नहीं था …

उसी के नाम से घर मुन्तज़िर है ....
जिसे घर लौट के आना नहीं था ....

किया अहसास को अब क़ैद हम ने ...
किसी को ज़ख्म दिखलाना नहीं था। ..

बना है आज वो हमराज़ फ़िर से ....
जिसे अपना कभी माना नहीं था ...

निशाँ उभरे थे रुख पर उम्र के कुछ ........
तभी तो उसने पहचाना नहीं था ...

उसे दिल चीर कर मैं क्या दिखाती ....
मिरी चाहत का पैमाना नहीं था ....

ये दुनिया तो बड़ी ही नासमझ है ....
इसे हर बात समझाना नहीं था ..

किसी की ज़ुल्फ़ थी पहले ही बरहम। ...
हवाओं को भी इठलाना नहीं था। …।

***********************************

Avani

GUIDED BY-- Saalim Shuja Ansari BHAIJAAN ...

Saturday, 16 November 2013

rawaaN hai ab

.... USTAD E MUHTARAM JANAB SAALIM SHUJA ANSARI SAHIB KE AASHEERWAD SE MERI TARAHI GHAZAL ... AHBAAB KI NAZAR .....


Deewar ban ke aage mire, meri maaN hai ab ...
mehfooz bijliyoN se mira aashiyaN hai ab...

mana maiN manziloN ke buhat hi qareeb hooN...
 lekin jo tum nahiN to safar rayega'N hai ab...

 jis zakhm ko chhipaya zamane ke khauf se..
 teri tasalliyoN se wo rukh par ayaaN hai ab ....

afsurda khwab meN jo nazar aayi thi bahar ...
""Sail e bahar aankhoN se meri rawaaN hai ab" ...

tanha hi kaaTna hai  safar is hayat ka...
gumraah rehguzar se har ik karvaaN hai ab .....

lagta hai ab khushi se koi wastaa nahiN...
jis samt dekhti hooN fughaN hi fugaaN hai ab ...

nakaam ho chuki haiN sabhi chaara saaziyaN...
marham hamare zakhm ka milta kahaN hai  ab..
kya dhooNdte ho raakh meN mera nishaN "mehak"..
jis ja jala tha jism wahaN par dhuaaN hai ab



 दीवार बन  के  आगे  मिरे , मेरी  माँ  है  अब  ...
महफूज़  बिजलियों  से  मिरा   आशियाँ  है  अब ...

माना   मैं   मंज़िलों  के  बुहत  ही  क़रीब  हूँ ...
 लेकिन  जो  तुम  नहीं  तो  सफ़र  राएगाँ  है अब  ...

 जिस  ज़ख्म  को  छिपाया  ज़माने  के  ख़ौफ़   से ..
 तेरी  तसल्लियों  से  वो  रुख  पर  अयाँ   है  अब। … 

अफ़सुर्दा  ख्वाब    में  जो  नज़र  आयी  थी  बहार  ...
""सैल ए     बहार  आँखों  से  मेरी  रवाँ   है  अब " ...

तन्हा   ही  काटना  है   सफ़र  इस  हयात  का ...
गुमराह  रहगुज़र   से हर इक  कारवाँ   है  अब  ..

लगता  है   अब  ख़ुशी  से  कोई  वास्ता  नहीं  ...
जिस  सम्त   देखती  हूँ  फ़ुग़ाँ  ही  फुगाँ  है  अब  ...

नाकाम    हो  चुकी   हैं    सभी  चारा  साज़ियाँ ...
मरहम   हमारे  ज़ख्म  का  मिलता  कहाँ  है   अब ..

क्या    ढूंढते    हो  राख़   में  मेरा  निशाँ   "महक  "..
जिस  जा   जला   था   जिस्म   वहाँ   पर  धुआँ   है  अब। ...

Saturday, 15 December 2012

""IZZAT HAMARI BACH GAYI IS BAAR SAAF SAAF ""

 
apne ustaad ki duaaoN ke tufail...ahle bazm ki baseeratoN ke hawale..... pesh hai..

""IZZAT HAMARI BACH GAYI IS BAAR SAAF SAAF ""

-------------------------------------------------------
sab jante haiN , wo haiN gunehgaar saaf saaf...
sabko dikha rahe haiN jo kirdaar saaf saaf..

maiN ne kiya tha pyar ka izhaar saaf saaf...
lekin unhoNne kar diya inkaar saaf saaf...

((Mazrat ke saath))
saalim shuja-A or janabe wahab bhi
kar deNge shayree se ab inkaar saaf saaf .... :)

is baar aa gai huN tumhare dayar meN ...
abba bhatak n jauN maiN is baar saaf saaf ..

layega ab kahaN se wo samaN jahez ka ....
kaise bache ghareeb ki dastaar saaf saaf ...

is raste se guzra he ashkoN ka qafila...
ye keh rahe haiN aapke rukhsaar saaf saaf ..

koi shagal mile mujhe, masroofiyat rahe...
fursat ne kar diya mujhe bezaar saaf saaf ....

dil meN rakhe ho bair , zabaaN par khuloos ...
zahir hui mayaan se talwaar saaf saaf...

sharm o haya ka aaj kisi ko nahiN lihaaz....
beshak tabahiyoN ke heN asaar saaf saaf ...

meN badh rahi hooN raah pe manzil ki chaah meN
logoN ne dekh li miri raftaar saaf saaf ...

khanjar unhi ke haath meN hoga ye dekhna
jo lag rahe heN mere wafadaar saaf saaf ..

"abba" tumhare hukm pe ham ne kahi ghazal ...
IZZAT HAMARI BACH GAYI IS BAAR SAAF SAAF ...

aandhi chali he sehne ghazal meN koi "mehak" ....
ik ik pahad ho gaya mismaar saaf saaf .........
************************************

==================================

सब जानते हैं , वो हैं गुनहगार साफ़ साफ़ ...
सबको दिखा रहे हैं जो किरदार साफ़ साफ़ ..

मैं ने किया था प्यार का इज़हार साफ़ साफ़ ...
लेकिन उन्होंने कर दिया इनकार साफ़ साफ़ ...

((मज़रत के साथ ))
सालिम शुजा - ए और जनाबे वहाब भी ..
कर देंगे शायरी से अब इनकार साफ़ साफ़ ....

इस बार आ गई हूँ तुम्हारे दयार में ...
अब्बा भटक न जाऊं मैं इस बार साफ़ साफ़ ..

लायेगा अब कहाँ से वो सामान जहेज़ का ....
कैसे बचे ग़रीब की दस्तार साफ़ साफ़ ...

इस रस्ते से गुज़रा है अश्कों का काफिला ...
ये कह रहे हैं आपके रुखसार साफ़ साफ़ ..

कोई शगल मिले मुझे , मसरूफियत रहे ...
फुर्सत ने कर दिया मुझे बेज़ार साफ़ साफ़ ....

दिल में रखे हो बैर , ज़बान पर ख़ुलूस ...
ज़ाहिर हुई मयान से तलवार साफ़ साफ़ ...

शर्म ओ हया का आज किसी को नहीं लिहाज़ . ...
बेशक तबाहियों के हैं आसार साफ़ साफ़ ...

मैं बढ़ रही हूँ राह पे मंजिल की चाह में
लोगों ने देख ली मिरी रफ़्तार साफ़ साफ़ ...

खंजर उन्हीं के हाथ में होगा ये देखना
जो लग रहे हें मेरे वफ़ादार साफ़ साफ़ ..

"अब्बा " तुम्हारे हुक्म पे हम ने कही ग़ज़ल ...
इज्ज़त हमारी बच गयी इस बार साफ़ साफ़ ...

आंधी चली है सहने ग़ज़ल में कोई "महक " ....
इक इक पहाड़ हो गया मिस्मार साफ़ साफ़ ..

************************************

Avani Asmita Sharma --MAHEK

gam agar shamile hayat nahiN..



Apne Ustaad ki DuaoN ki tufaill.... ahle-bazm ki baseeratoN ke hawale...

IK GAZAL ... IK KOSHISH ...

----------------------------------------------
hath meN tere mera hath nahiN
jab nahiN too, to kaaynaat nahiN...

ab bhi too too hai or meN meN hoon
phir bhi pehla sa iltifaat nahiN...

khwab mere bhi ho gaye murda
teri aaNkhoN meN bhi hayat nahiN...

sochti hooN kabhi kabhi yuN bhi
kyuN wo pehle se din-o-raat nahiN...

dostoN ki muhabbatoN ke sabab...
uljhanon se mujhe nijaat nahiN...

manti hoon tujhi ko ab bhi khuda..
tujh se badhkar to meri zaat nahin...

hai ajab uljhanoN men har rishta
baat to ye hai koi baat nahiN...

pyar to khud hi ek mazhab hai...
pyar ki koi zaat -paat nahiN....

zaat to bas khuda ki hai pagal ...
aadmi ki to koi zaat nahiN....

zindagi ki har ik khushi be kaif
gum agar shamile hayat nahiN...

ab "mahek" ye samajh meN aaya hai...
maut ke samne hayat nahiN...

-------------------------------------------

Avani Asmita Sharma -mahek

Tuesday, 11 December 2012





वज़्न

*******

उर्दू शायरी में सबसे महत्त्वपूर्ण तत्व होता है अक्षर  का वज़्न ... हर शब्द का एक निश्चित वज़्न होता है.... जिसे ग़ज़ल के हर मिसरे (( लाइन )) में  सही शब्द रखना होता है....


वज़्न की गणना हम उसके उच्चारण के द्वारा करते हैं .... और उच्चारण के आधार पे इन्हें 2  स्तम्भ में बाँट लेते हैं ....

१..लघु शब्द ...

२..  गुरु शब्द ....

************************************

१. लघु शब्द

लघु शब्द वो होते हैं जिन्हें  उच्चारण में हम सिर्फ एक बार में कह लें ....

जैसे -- क .. च ... म .... प ... र... ल... य.... अ... भ.... इत्यादि...

और सभी छोटी इ और छोटे उ की मात्र वाले शब्द ...

जैसे-- दि... दु .. मि ... कि ....

ग़ज़ल के मात्रिक चाँद में इन शब्दों को 1 गिना जाता है....




२.. गुरु शब्द

गुरु शब्द वो शब्द होते हैं जिनके उच्चारण में हम बड़ी मात्रायें लगाते  हैं ...

जैसे - ई .... क़ी ... फी .... जी.... कू .. रू ... तू.... गो ... को... जो....इत्यादि...

Thursday, 6 December 2012

एक लघुकथा


मुफ्त

घर में कदम रखते ही उसकी नज़र अस्त-व्यस्त पड़े हुए कमरे पे पड़ी .... सामन इधर -उधर ऐसे बिखरे थे जैसे कोई भूचाल आया हो... लेकिन रोज़ का यही मंज़र उसे ये एहसास था की कोई भूचाल नहीं ये तो उसके बच्चों की शरारत है ... और रोज़ होती

है   ... दिन भर स्कूल में सर-खपाई करो ... और घर आओ तो ये सब ... .टूटे हुए सामान देखकर  आज उसका गुस्सा चरम पे था... दोनों बच्चों के गालों पे ज़ोर की चपत लगाईं ... ""मुफ्त में नहीं आते सामान .. इसके पैसे लगते हैं ...."""

भाव -- ""बच्चे शायद मुफ्त आते हैं''
 
 
 
2..
बारिश

बारिश का मौसम उसे बहुत पसंद था... सच तो यही है की साल के सभी महीनो में बारिश से उसे खासा लगाव था.... बुढ़ापे में तो बारिश उसे और भी पसंद आने लगी... जन्म का साल तो उसे मालूम नहीं था... और याद रखता भी कौन... लेकिन उ
से अपनी उम्र कुछ 60 के आस पास लगती थी... अब हाथ पैर का दर्द और साँस का फूलना भी इसी तरफ इशारा करते की उसकी उम्र हो गयी है....


लेकिन रोज़ी-रोटी के लिए काम तो करना ही होता है न... खाली पेट काम कैसे चले ... फिर घरवाली ... उसकी भी तो ज़िम्मेदारी है ...बाल-बच्चे भी सब कमाने निकले तो वापस न लौटे ...अब तो यही 2 प्राणी रह गए...

वैसे वो स्कूल के बच्चों को लाने -छोड़ने का काम करता ... इस उम्र में ज्यादा वज़न उठाना भी तो मुश्किल होता ,....इसीलिए रिक्शा लेकर सिर्फ स्कूली बच्चे लाने -ले जाने का काम कर लेता .... गुज़र -बसर के लायक पैसे मिल जाते.....

लेकिन बारिश का अपना मज़ा था... सवारी से जितना भाव कहो ... वो मना नहीं करती... और दिन में 2 -3 सवारी से ही उसे अच्छी आमदनी हो जाती....
सो वो स्कूल का काम निपटा ... निकल पड़ता सवारी खोजने .... सोचा इस बार 2 महीने में जो भी कमी करेगा ...उसे अपने आखिरी समय के लिए रखेगा ... अब उसकी और पत्नी की सेहत ठीक नहीं रहती....

पूरे बारिश उसने बहुत मेहनत की....पैसे भी अच्छे बनाये.... लेकिन बारिश में भीग भीग कर उसे बुख़ार रहने लगा ... फिर भी वो काम करता रहा...

जब ज्यादा तबियत ख़राब हुई तो घरवाली बड़े अस्पताल ले गयी... डॉ . ने कोई बड़ी बीमारी बताई ... और कहा इलाज़ में बहुत खर्च आएगा ....

शायद निमोनिया ....
 




3..

माँ

""जो करना है आज ही कर लेते हैं ... किसी को शक भी नहीं होगा ..""
घर से निकलते हुए पत्नी के कहे हुए ये शब्द उसके ज़ेहन में बार बार आते रहे... लेकिन पत्नी के लिए कहना जितना आसन था... खुद उसके लिए ये करना उतना ही मुश्किल...

बड़ा ही सुन्दर बचपन था उसका... माँ .. पिताजी ... और दो भाई... हँसता खेलता परिवार ... माँ -पिताजी ने उनको अच्छा बचपन और अच्छा भविष्य देने में कोई कसार नहीं छोड़ी थी... और उसी के 
फल स्वरूप आज वो दोनों भाई अपने अपने क्षेत्र में एक सफल जीवन व्यतीत कर रहे थे...

भाई पढ़-लिख कर आज अमरीका में नौकरी कर रहा था... और वो खुद भारत के एक महानगर में अच्छी खासी तनख्वाह वाली नौकरी में था... पिता की मृत्यु को 10 साल गुज़र गए थे .. अब माँ का क्या ....

माँ ने विदेश जाने से साफ़ मन कर दिया .. भला बुढ़ापे में कहाँ वो नए देश नयी संस्कृति से सामंजस्य करती ... सो माँ की जवाबदारी उसपर आ गयी .... उसे कोई शिकायत नहीं थी... लेकिन पत्नी ... उसे तो ज़िम्मेदारी का पहाड़ लगता ... हर वक़्त कोसती ... और हिसाब -किताब करती ... हमने कितनी ज़िम्मेदारी निभाई ...और बड़े भाई ने कितनी ज़िम्मेदारी ....

लेकिन जब से माँ बीमार हुई ... तब से उसका ये प्रलाप और बढ़ गया ... "" जब बेटे दो हैं तो क्यूँ अकेले हम ये ज़िम्मेदारी उठायें "" तुम्हारे भाई को भी तो माँ की चिंता होनी चाहिए ...""

मैं भैया की मजबूरी समझता भी था ... लेकिन स्वाभाविक है की पत्नी का विरोध नहीं कर पाता था.... और ऐसे ही दिन गुज़र रहे थे... इधर माँ की सेहत पिछले महीने से बहुत गिर गयी... और हॉस्पिटल .. दवा.. सेवा ... सभी बढ़ गए ...

अब पत्नी के दीमाग में खुराफात आने लगी... खर्च भी बचेगा ... और सेवा का टंटा भी टलेगा ... चुप चाप एकाध दवा माँ की इधर -उधर कर दो... वैसे ही बीमार हैं ... किसको क्या पता चलेगा ..... लोग सोचेंगे बीमारी में गुज़र गयी...

करना तो यही चाहिए था ... लेकिन मैं नादान पता नहीं कैसे पत्नी की बात में आ गया...सोचा की चलो इस बहाने रोज़ की ये खिट -पिट तो ख़त्म हो ...

इक रात हिम्मत कर के माँ के कमरे में गया ... कमरे में अँधेरा था... माँ शायद गहरी नींद में थी... बिना आह्ट के मैं माँ के बिस्तर की तरफ बढ़ रहा था... तभी माँ ने कहा -"" बबलू बहुत बेचैनी हुई... उलटी करने का जी किया ... कोई था नहीं .. इसीलिए यहीं नीचे कर ली...तुम लाइट जला लो .. कहीं पैर पड़ गया और फिसल गए तो चोट लग जाएगी..."""

और माँ के शब्द सुन कर वो सन्न रह गया ....



 

Monday, 26 November 2012

zakhM gayaB haiN bazaahir mere












BA-waqar Shayar .... azeem Fan-o-fikr ke maalik Janab Saalim Shuja Ansari sahab... aur apne ustaad ke sarparasti meN ek koshish...

----------------------------------------------------------
Jo khayalaat the aakhir mere.....
ho gaye sher se zaahir mere...

shayari kaise gazal kaise ho...
sher hone ko haiN qasir mere .....

aaj jazbaat bhi berang haiN kyuN ....
bhar koi rang musawwir mere ...

kam tajurbaa hai mujhe jeene me ...
kaise jazbe hoN muassir mere ....

roz aate ho mire khwaboN meN...
kaun lagte ho tum aakhir mere .....

is tarah baaNt liya he rab ko...
masjideN teri haiN mandir mere...

ab mujhe arsh pe ud lene do..
par katarne lage tum phir mere....

dard ki de to chuke ho saughaat....
aaj kya laye ho khaatir mere .....

zindagi aaj bahut yaad aayi ..
maut dar par hui haazir mere ..

raaz ko raaz bana kar rakhte .....
aap humraaz the aakhir mere ....

aankh meN noor abhi baqi he..
chhot jaane de manazir mere ...

rooh par ab bhi nishaN baqi he....
""zakhm gayab haiN bazaahir mere ""

raam rehta he mire seene meN ...
aye "MAHEK" dil me he mandir mere ....

*****************************

Meanings....

akhir = atleast ...
qasir= incomplete.. adhoore
musawwir=painter ,, chitrakaar
mua'ssir - effective.. asardaar
zahir -obvious,,  saaf -
manazir--landscape,, visual aid
khatir- sake.. khayal.. lehaaz...

Sunday, 9 September 2012




fitraton ko sanwar lete kaash ...
dard apne ubhar lete kaash....

aastino me saanp pale hain,
unko ek roz maar lete kash

ya khuda kuch qarar to milta
hum tujhe gar pukaar lete kaash ....

waqt ne thaam kar rakhi hai jo...
saans kuch hum udhar lete kaash...

aa nigahein bana ke tujhko yu'n
zindagi ki nigaar lete kaash...........

may zara sa pila ,,ke saaqi hum
zindagi se khumar lete kash ....

Sar uthatiN na hasrateN dil meiN
inko dil hi meiN maar lete kaash..

aaina ye tujhe dikha kar hum
tere kirdaar nikhar lete kaash

ai "Mahek" apne aas ka panchi. ..
is zamee pe utar lete kash...

*****************************************
फितरतों को सँवार लेते काश ...
दर्द अपने उभार लेते काश ....

आस्तीनों में साँप पाले हैं ,
उनको एक रोज़ मार लेते काश ,,,,

या खुदा कुछ करार तो मिलता ...
हम तुझे गर पुकार लेते काश ....

वक़्त ने थाम के रखी हैं जो ...
सांस कुछ हम उधार लेते काश ...

आ निगाहें बना के तुझ को यूँ ...
ज़िन्दगी की निग़ार लेते काश ...........

मय ज़रा सा पिला ,,के साक़ी हम ..
ज़िन्दगी से ख़ुमार लेते काश ....

सर उठातीं न हसरतें दिल में
इनको दिल ही में मार लेते काश ..

आइना ये तुझे दिखा कर हम ..
तेरे किरदार निखार लेते काश ...

ऐ "महक " अपने आस का पंछी. ..
इस ज़मीं पे उतार लेते काश ...

***********************
Avani Asmita Sharma ""MAHEK""

Monday, 27 August 2012









BHEENI KHUSHBOO SI FAZAAO'N MEIN BIKHAR JAATI HAI YU'N...
AU HAWAA BHI SHAAKH SE AISE GUZAR JAATI HAI YU'N.....


MUSKURATI HAI GHATA MEIN REH KE JO YE BIJLIYA'N....
AANKH MERI KHUD-B-KHUD UNPE THAHAR JATI HAI YU'N...


BAAG KE SAAYE MEIN MUJHSE BAAT KARTE HAIN WO JAB...
BAAT AISI HAI KI MERI JAA'N SIHAR JAATI HAI YU'N...

RAAT KE KHAMOSH PAL MEIN GUNGUNATI HUN TUJHE ...
HAAN TABIYAT AISI HI MERI SUDHAR JAATI HAI YUN....


SAANS UNKI SAANS MERI YUN MUSALSAL PAAS HAIN....
SAANS BHI AB FAANS BAN DIL MEIN UTAR JAATI HAI YUN...

KYU BHALA US NAAM PAR DIL KA DHADAK JANA MERA ....
RAAH USKI HI DAGAR MERI MAGAR JATI HAI YUN....

HAAN ""MAHEK TERI MAHEK SE IS CHAMAN MEIN HAI MAHEK....
BARISHON MEIN BHEEGTI KHILTI SAHAR JAATI HAI YUN ....

******************************************


भीनी खुशबू सी फ़ज़ाओं में बिखर जाती है यूँ ...
औ हवा भी शाख से ऐसे गुज़र जाती है यूँ .....


मुस्कुराती है घटा में रह के जो ये बिजलियाँ ....
आँख मेरी खुद -ब-खुद उनपे ठहर जाती है यूँ ...

बाग़ के साए में मुझसे बात करते हैं वो जब ...
बात ऐसी है की मेरी जाँ सिहर जाती है यूँ ...

रात के खामोश पल में गुनगुनाती हूँ तुझे ...
फिर तबियत ऐसी ही मेरी सुधर जाती है यूँ ....


सांस उनकी सांस मेरी यूँ मुसलसल पास हैं ....
सांस भी अब फांस बन दिल में उतर जाती है यूँ ...

क्यूँ भला उस नाम पर दिल का धड़क जाना मेरा ....
राह उसकी ही डगर मेरी मगर जाती है यूँ ....

हाँ ""महक "" तेरी महक से इस चमन में है महक ....
बारिशों में भीगती खिलती सहर जाती है यूँ ....

Avani Asmita Sharma "" Mahek""

Saturday, 25 August 2012

tarhi misre par apni ek koshish...ek gazal ..... sab doston ko pesh karti hu

******************************************

mujhko pehlu se yun laga dije...
pyar ka ab mujhe sila dije....

zakhm khakar n bhool jayein hum...
dard fir aaj kuch naya dije.....

jo labon ko bhi zindagi bakhshen,
saaz aisa koi sikha dije.

di lagana wo aap se mera,
yaad fir se mujhe dila dije

preet ka raag ga raha saawan ...
aaj fir geet wo suna dije...

bewafa hun ki ba-wafa hun main...
faisla fir naya suna dije....

aap se umr bhar ka rishta hai,
zindagi ki mujhe dua dije.

aaj alfaz kyun khamosh se hain
lafz honton pe ik saja dije

maan kar mujh ghareeb ko tanha,
aaiye sath kuchh mera dije

lut gayi hai meri saher kaise,
raunaq e bazm phir bana dije

pyar to aap hi se hai humko..
laakh chahe mujhe sazaa dije

loot le jo khushi ""mahak"" dil ki..
kyun use koi wasta dije ....

*****************************

मुझको पहलू से यूँ लगा दीजे ...
प्यार का अब मुझे सिला दीजे ....

ज़ख्म खाकर न भूल जायें हम ...
दर्द फिर आज कुछ नया दीजे .....

जो लबों को भी ज़िन्दगी बख्शें ,
साज़ ऐसा कोई सिखा दीजे .

दिल लगाना वो आप से मेरा ,
याद फिर से मुझे दिला दीजे

प्रीत का राग गा रहा सावन ...
आज फिर गीत वो सुना दीजे ...

बेवफा हूँ कि बा -वफ़ा हूँ मैं ...
फैसला फिर नया सुना दीजे ...

आप से उम्र भर का रिश्ता है ,
ज़िन्दगी की मुझे दुआ दीजे .

आज अल्फाज़ क्यूँ खामोश से हैं
लफ्ज़ होंटों पे इक सजा दीजे

मान कर मुझ ग़रीब को तनहा ,
आइये साथ कुछ मेरा दीजे

लुट गयी है मेरी सहर कैसे ,
रौनके बज़्म फिर बना दीजे

प्यार तो आप ही से है हमको ..
लाख चाहे मुझे सज़ा दीजे

लूट ले जो ख़ुशी ""महक "" दिल की ..
क्यूँ उसे कोई वास्ता दीजे ....

***********************************

Avani Asmita Sharma ""MAHAK"

Thursday, 23 August 2012

AAHNI KIRDAR LEKIN DIL BAHOT HI NARM HAI,
JISKI CHAHAT PAR MERI ULFAT KI MANZIL KHATM HAI,

USKI YADEN, USKI BATEN, USKA YE MAKR O FAREB,
KUL MILA KAR MERE DIL KE WASTE EK ZAKHM HAI,

DUNIYA WALE HON MUKHALIF LAKH BAZME ISHQ KE,
AAJ BHI DUNIYA ME SAJTI AASHIQON KI BAZM HAI,

ISHQ BHI WO AAG HAI JIS AAG KO KUCHH BHI NA PUCHH,
SHIDDAT E GARMI SE USKI ZINDIGANI BHASM HAI,

KUCHH NAZAR AATA NAHI UNKE ALAWA CHAAR SOO,
HAR TARAF UNKE KHAYALON KI MAHAKTI BAZM HAI,

HAI" MAHEK" UNKI MAHEK SE SARI DUNIYA KI MAHEK,
WARNA YE KHUSHBOO TO MERE WASTE BAS RASM HAI,

*******************************************

आहनी किरदार लेकिन दिल बहुत ही नर्म है ,
जिसकी चाहत पर मेरी उल्फत की मंजिल ख़त्म है ,

उसकी यादें , उसकी बातें , उसका ये मक्र ओ फरेब ,
कुल मिला कर मेरे दिल के वास्ते एक ज़ख्म है ,

दुनिया वाले हों मुखालिफ लाख बज्मे इश्क के ,
आज भी दुनिया में सजती आशिकों की बज़्म है ,

इश्क भी वो आग है जिस आग को कुछ भी न पूछ ,
शिद्दत ए गर्मी से उसकी जिंदगानी भस्म है ,

कुछ नज़र आता नहीं उनके अलावा चार सू ,
हर तरफ उनके ख्यालों की महकती बज़्म है ,

है " महक " उनकी महक से सारी दुनिया की महक ,
वरना ये खुशबू तो मेरे वास्ते बस रस्म है ,

Avani Asmita Sharma "" mahek ""

Tuesday, 14 August 2012

Posheeda hai gamo me hamari khushi ka raaz . . . .
Usko dikha nahi kyu meri kami ka raaz . . . .

Kaate bagair saath umr ke safar ko hum . .
Pucho na mehfilon me merì zindagi ka raaz . . .

Kya chand ki chamak rahe sooraj ki lau bina . . . .
Aa raat me dikha du'n tujhe chandani ka raaz . . . .

Sailaab pyar ka bahe jab door door se . . .
Aaja ki dekh aake meri tishnagi ka raaz . . , .

Bebas nahi . . Beqas nahi main raah ishq me . . . .
Logo se kya kahu apnì bebasi ka raaz . . . .

Humse sabab n pooch insano ke tu "mahek ". . . . .
Kya aadmi bhi jaan sakaa aadmi ka raaz. . .

Avani Asmita Sharma "MAHEK"

Saturday, 28 July 2012







Kahe'n kya tere hum sitam dekhte hai....
Nasibi hamaari .... karam dekhte hai...

Ajab hai muhabbat .. ajab ye qayamat...
Nazar me'n tumhaari sanam dekhte hai...

Badi der kar di... Jataane me'n tumne ....
karoge inayat ... Karam dekhte hai...

N Nada'n hu'n mai'n N paagal kaho mujh ko...
Adaaye'n Nazar Se ,,bharam dekhte hai'n...

kabhi tum miloge .. kisi to janam me'n...
khushi me'n ki Agle Janam Dekhte Hain...

diye zakhm tumne...Kahenge Kise hum...
Mahek ki Nigaahe'n ye  gam dekhte hai..

Monday, 23 July 2012

ki tera naam ho jaye mera bhi kaam ho jaye,
sare bazar tu meri tarha badnam ho jaye....

kisi mahfil me tere raaz agar mai khol kar rakh dun,
tamasha tum bano, charon taraf kohraam ho jaye.....

sada mana hai maine dil ko tere ghar hai ye mera,
tujhe bhi kaash meri baat ka ilhaam ho jaye....

agar gahra hai darya e mohabbat fikr kya karna,
utar jana bhale hi maut hi anjaam ho jaye...

chalo ab peshe khidmat hai ye gazal apni....
tumhara bhi " mahek" ab shayron me naam ho jaye.....

avani asmita "mahek "

Sunday, 22 July 2012

***************************************************************************

    chalo chaahat kaa hum apne , tumse izhaar karte hai . . . .
    Diya hai humhe dil tumko, tumhi se pyar karte hai'n . . . , . .

    Abhi naadaa'n hu'n mai'n humdum ,  tumhe kaise bata deti , . . .
    Abhi jaana hai dard-e-dil ,tumhe ikraar karte hai'n . . . . . . . . .

    Nazar bhar dekha jo tumko,  mera dil haath se nikla . . . . .
    Lakeero'n me'n meri tum ab ho , ye izraar karte hai'n . . , . .

    Hamaari raaho'n me'n ab jo bhi mushkil ho, haraa denge . . .
    Sanam ab lakho'n kaanto'n se , raste purkhar karte hai'n. . . . .

    'Mahek' ke dil ki dharkan ho tumhi ko dekh kar ji lu'n,
    hame tumse mohabbat hai kahan inkaar karte hai'n. . . . . . . . .

*****************************************************************************